राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन दिल्ली में सम्मानित हुए आचार्य प्रशांत चतुर्वेदी
एक्सीलेंस एस्ट्रोलॉजर अवार्ड से सम्मानित हुए आचार्य प्रशांत चतुर्वेदी
राष्ट्रीय ज्योतिष एवम रुद्राक्ष अनुसंधान एवम अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महासंघ के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन दिल्ली में ज्योतिषाचार्य पंडित प्रशांत चतुर्वेदी को ज्योतिष एवम कर्मकाण्ड के क्षेत्र में उत्कृष्ट ज्ञान व कार्य के लिए एक्सीलेंस एस्ट्रोलॉजर अवार्ड एवम गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों ने सहभागिता की प्रमुख रूप से आचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा, ज्योतिषाचार्य पदम उपाध्याय एवम कार्यक्रम के संयोजक एवं अध्यक्ष आचार्य पंकज त्रिवेदी जी तथा ज्योतिषाचार्य के.ए.दुबे पद्मेश उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य ज्योतिष के क्षेत्र में कार्य कर रहे विद्वानों में शोध की भावना को जागृत करना है जिससे कि ज्योतिष का लाभ जन सामान्य को भी प्राप्त हो सके एवम ज्योतिष विद्या का प्रचार- प्रसार जन-जन में हो सके कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य पद्म उपाध्याय जी ने कहा की एक कुशल ज्योतिषी का परम कर्तव्य है कि वह ईमानदारी से अपने पास आए हुए यजमान का मार्गदर्शन करें एवं ज्योतिषाचार्य को अपने जीवन में सत्य संयम निष्ठा एवं नैतिक मूल्यों का पालन करना चाहिए साधना एवं तपस्या से संपन्न ज्योतिषाचार्य की वाणी कभी निष्फल नहीं होती कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अपने विचार ज्योतिष एवं अध्यात्म के विषय में प्रस्तुत किए