भोपाल -  नवप्रयास सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम 4 बजे से रवींद्र भवन के हंसध्वनि सभागार में आयोजित किया जाएगा।

समिति के संरक्षक विधायक भगवानदास सबनानी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कैरियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक उद्बोधन सत्र होगा। इस अवसर पर IIIT भोपाल के संस्थापक निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवाचार, तकनीकी शिक्षा एवं भविष्य के रोजगार के अवसरों पर मार्गदर्शन देंगे। वहीं लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), मध्यप्रदेश की राज्य समन्वयक (समावेशी शिक्षा) डॉ. मिनी मेहरा विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, जीवन मूल्य, समावेशी शिक्षा, आत्मविश्वास एवं सफलता के सूत्रों पर प्रेरक उद्बोधन देंगी।
इस वर्ष समिति द्वारा 591 प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा, समारोह में वर्ष 2025-26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त खेल, साहित्य, संगीत, नृत्य, चित्रकला, रंगमंच, विज्ञान, तकनीकी नवाचार, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।