त्यागी बने प्रान्ताध्यक्ष, उपाध्याय बने महामंत्री
भोपाल, मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की बैठक यांत्रिकी भवन, भोपाल में आयोजित हुई, बैठक में वर्तमान प्रान्ताध्यक्ष आर पी शर्मा के सेवानिवृत्त होने के कारण रिक्त पद हेतु बैठक में चर्चा की गई, चर्चाउपरांत सर्वसम्मति से वर्तमान महामंत्री कपिल त्यागी, लोक निर्माण विभाग को प्रान्ताध्यक्ष मनोनीत किया गया। श्री त्यागी के प्रान्ताध्यक्ष मनोनीत होने से रिक्त हुए महामंत्री पद पर योगेश उपाध्याय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को मनोनीत किया गया हैं।
बैठक में वर्तमान में विभागों में चल रही प्रमोशन प्रक्रिया एवं उसमें आ रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं निराकरण हेतु सभी तकनीकी विभागों के विभाग प्रमुखों एवं प्रमुख अभियंताओं से मिलकर समस्याओं से अवगत करवाकर निराकृत हेतु प्रयास करने का निर्णय लिया गया।
सांगठनिक ढांचे एवं निष्क्रिय जिलों एवं क्षेत्रीय समितियों के कामकाज की समीक्षा की गई, समीक्षा उपरांत आगामी 45 दिवस में सभी 55 जिलों एवं 12 संभागों में जिला एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर कार्यकारिणी गठन किये जाने का लक्ष्य सर्वसम्मति से नवगठित प्रान्ताध्यक्ष एवं महामंत्री को सौंपा गया।
बैठक में उक्त के अतिरिक्त कार्यकारी प्रांताध्यक्ष पद पर डी एस दोनेरिया, नर्मदा घाटी विकास विभाग एवं आर एल नीलकंठ को अध्यक्ष, संघर्ष समिति मनोनीत किया गया।

सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों सर्वश्री सूरज सिंह कुशवाह, देवेंद्र सिंह भदौरिया, आर पी शर्मा, मनोज श्रवण, पी के जैन, राजेश ठाकुर, संदीप जैन, के के चढ़ार, मनोज रिछारिया, रामसिंह रघुवंशी, सत्येंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र जैन, अनिल कुमार जैन, शिवानंद शर्मा, जितेंद्र सिंह चौहान, दिनेश कुमार करेल, पी एस ठाकुर, आदित्य गर्ग, बी एल मासेव, आदित्य गर्ग एवं जी एस बागरी ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।